उत्तराखंड: देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, शिकायत करने पर पति ने दिया तलाक

घटना के बाद जब पीड़ित ने इस बारे में पति को बताया तो उसने पत्नी को इंसाफ दिलाने के बजाय उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
kichha devar bhabi rape talaq: Brother-in-law misdeed with sister-in-law in Udham Singh Nagar Kichha
Image: Brother-in-law misdeed with sister-in-law in Udham Singh Nagar Kichha

किच्छा: ऊधमसिंहनगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां देवर ने चाकू दिखाकर भाभी संग दुष्कर्म किया।

Brother-in-law misdeed with sister-in-law in Kichha

घटना के बाद जब पीड़ित ने इस बारे में पति को बताया तो उसने पत्नी को इंसाफ दिलाने के बजाय उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने अब पति-देवर समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना किच्छा क्षेत्र की है। यहां पुलभट्टा क्षेत्र मे रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत मे बताया कि उसका विवाह साल 2016 में हुआ था। शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित ने बताया कि उसका पति जुआ खेलने के साथ ही नशे का आदी हो गया था। उसे घर की परवाह नहीं थी। इस दौरान पीड़ित के दो बच्चे भी हुए, लेकिन पति और ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे।

बीती 25 जून को देवर ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति से शिकायत की तो उसने और भी निर्मम रूप दिखाया। पति ने स्वजनों के साथ मिलकर न सिर्फ पत्नी की पिटाई की, बल्कि उसे तीन तलाक भी दे दिया। महिला ने बताया कि देवर की नीयत उसके प्रति शुरू से ही खराब थी। वो उसे अकेला पाकर उसके साथ गंदी हरकत करता था। जब उसने इस बारे में ससुराल वालों और पति को बताया तो उन्होंने भी महिला का साथ देने के बजाय देवर का ही पक्ष लिया। 16 जुलाई को ससुराल वालों के दबाव में आकर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। अब पीड़ित ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।