Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर दहेज के लिए ससुराल वालों ने नवविवाहिता के साथ जानवरों जैसा सलूक किया।
नवविवाहिता के उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने देहरादून निवासी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल आरोपी पति, सास सविता नारंग ससुर रविंद्र नारंग और देवर लक्ष्य नारंग शादी में लेनदेन को लेकर खुश नहीं थे। जनवरी में ही पीड़िता की शादी हुई थी। आरोप है कि पति ने विवाहिता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उनको प्रसारित करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी बीते जनवरी में वकुल नारंग से हुई थी। आगे पढ़िए
पति वकुल, सास सविता नारंग, ससुर रविंद्र नारंग, देवर लक्ष्य नारंग शादी में लेनदेन को लेकर खुश नहीं थे। वे शादी के बाद से लगातार उसे प्रताड़ित करने लगे। पति मारपीट कर लगातार उत्पीड़न कर रहा था। यहां तक कि ससुरालियों ने मायके से मिले जेवर भी अपने पास रख लिए। आरोप है कि पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। ससुराल वालों ने दहेज और पैसों की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।