उत्तराखंड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल एक्सीडेंट में घायल, सिर और पसलियों में गंभीर चोट

बॉलीवुड के टॉप सिंगर जुबिन नौटियाल से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
jubin nautiyal hadsa: Bollywood singer Jubin Nautiyal hospitalized
Image: Bollywood singer Jubin Nautiyal hospitalized

देहरादून: बॉलीवुड के टॉप सिंगर जुबिन नौटियाल से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए हैं।

Bollywood singer Jubin Nautiyal hospitalized

एक कार्यक्रम में उनका एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ में काफी चोट आई है। दरअसल हुआ यूं कि जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिर पड़े और उन्हें काफी चोट लगी है। बताया जा रहा है कि सिंगर की कोन्ही टूट गई तो पसलियों में क्रेक आया है। वहीं सिर पर भी चोट लगी है। इस घटना के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।गुरुवार को जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से फिसल गए। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ में काफी चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है। जुबिन नौटियाल फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक उनकी ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि सिंगर की कोहनी में ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल वह पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में है।