फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर धीमा है, जिसके चलते अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather report 2 december
चमोली: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है। बात करें पर्वतीय क्षेत्रों की तो बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी है। मैदानी इलाकों में भी कोहरे का असर दिखने लगा है।
uttarakhand weather report 2 december
तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पहाड़ों में पाला गिरने की संभावना है, मैदानी इलाकों में हल्के से घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मताबिक इस बार दिसंबर में उत्तराखंड में ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस दौरान रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी जिलों में बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है, हालांकि मैदानों में फिलहाल न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक अंतर रहने की संभावना है।
बात करें मसूरी और मुक्तेश्वर जैसे पर्वतीय इलाकों की तो यहां भी ठंड का असर बढ़ रहा है। मंगलवार को मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.4 व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.8 व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। रुड़की में भी ठंड का असर बढ़ गया है। शहरवासियों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। इन दिनों पौड़ी, नैनीताल, मुक्तेश्वर व मसूरी में सुबह के समय सड़कों पर पाला पड़ रहा है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर धीमा है, जिसके चलते अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।