उत्तराखंड: नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दूल्हे के पिता, भाभी, दीदी, भतीजे की मौत

सुबह करीब साढ़े 9 बजे बरातियों से भरी एक ईको फोर्ड कार यूके18एच 6578 नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
almora car hadsa: Almora Binsar river car accident grooms father sister died
Image: Almora Binsar river car accident grooms father sister died

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सुबह करीब साढ़े 9 बजे बरातियों से भरी एक ईको फोर्ड कार यूके18एच 6578 नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी।

Almora car accident grooms father sister died

कार में सात लोग सवार थे। गाड़ी में सवार दूल्हे के पिता जयंत सिंह पुत्र बची सिंह उम्र 65 वर्ष, भतीजा समर पुत्र मंगल सिंह उम्र 10 वर्ष, दूल्हे की भाभी अंकिता पत्नी मंगल सिंह निवासी मटेला बागेश्वर, दूल्हे की दीदी सीमा पुत्री जयंत सिंह डोटियाल गांव ताकुला की मौके पर मौत हो गयी। आज दिनाँक 03 दिसम्बर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि शेराघाड रोड लिगुडता मोड के पास एक बारात की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक राजेश जोशी के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन फोर्ड फिएस्टा(वाहन संख्या UK 18H 6578) था,जो सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। आगे पढ़िए

वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे है ,जिनमे से तीन को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया व एसडीआरएफ टीम द्वारा 4 शवों को खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाकर राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों का विवरण
1) जयन्त सिंह पुत्र श्री बच्ची सिंह, उम्र 65 वर्ष निवासी काफलीगेर
2) अनिता पत्नी श्री मंगल सिंह उम्र- 32 वर्ष निवासी काफलीगेर
3) सीमा पत्नी श्री जगदीश सिह उम्र 36 वर्ष निवासी डोरियाल गांव
4) समर पुत्र श्री मंगल सिंह उम्र – 10 वर्ष निवासी काफलीगेर
गौरतलब है कि जयन्त सिंह के पुत्र की शादी में शामिल होने सब बेरीनाग गए थे। शादी के उपरांत वापसी में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।