Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: लैब टेक्नीशियन विपिन रावत की हत्या के मामले में अब मुख्य आरोपी विनीत अरोड़ा की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि उसी ने विपिन की महिला दोस्त पर कमेंट किया था जिसके बाद सारा विवाद शुरू हुआ। उसने भी युवती से मारपीट की थी। उसने विपिन पर हमला बोलते समय विनीत को रोका भी नहीं।दरअसल इनामुल्ला बिल्डिंग स्थित होटल के बाहर यह विवाद 23 नवंबर की रात को हुआ था। विपिन अपने दोस्तों निखिल राणा, शिवानी और आकांक्षा के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। जब वे वहां से निकले तो नीली कार में से उतरे चार लोगों में से एक महिला ने शिवानी पर कुछ भद्दा कमेंट कर दिया। विरोध करने पर शिवानी के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद को सुलझाने और बीचबचाव करने आए विपिन के साथ भी मारपीट हुई। इसके बाद सब शांत हो गया तो कार में महिला के साथ मौजूद युवक ने विपिन के सिर पर बेसबाल के बैट से हमला कर दिया और वहां से भाग निकले। घायल विपिन को सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां शुक्रवार देर रात विपिन की मृत्यु हो गई थी। आगे पढ़िए
रविवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि विपिन की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी गई थी। आरोपी विनीत अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उससे पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि विवाद आरोपी की पत्नी के कमेंट से शुरू हुआ था। यह कमेंट उसने विपिन के साथ आई उसकी दोस्त शिवानी पर किया था। शुरुआती पड़ताल के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पत्नी पार्थेविया अरोड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पार्थेविया को अपराध में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला है कि पार्थेविया ने ही विपिन की दोस्त से पहले मारपीट की थी। बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रही थी। मौके पर खड़े लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जब पार्थेविया के पति ने विपिन पर हमला किया तो उसने रोका ही नहीं। इसके बाद दोनों भाग निकले। एसएसपी ने बताया कि Dehradun Bipin Rawat Murder Case के दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।