Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लक्ष्य सेन जो इस मौजूदा समय में दुनिया के छठे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2021 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्राउंज मैडल जीता था। वे ऐसा करने वाले वह भारत के मात्र दूसरे बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
हालांकि उनपर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। एम गोविअप्पा नागराजा ने उनपर आरोप लगाया गया है कि 21 वर्षीय लक्ष्य सेन ने अपने भाई चिराग सेन के साथ मिलकर 2010 से आयु वर्ग के टूर्नामेंट खेलने के लिए अपनी उम्र में हेराफेरी की थी।और यही कारण था लक्ष्य उम्र ज्यादा होने के बावजूद अलग-अलग एज ग्रुप में खेल पाए। दरअसल बर्थ सर्टिफिकेट के मुताबिक, लक्ष्य सेन का जन्म 2001 में हुआ जबकि नागराजा का आरोप है कि वह 1998 में पैदा हुए हैं। ऐसे में लक्ष्य सेन पर आईपीसी की धारा 420 (चीटिंग), 468 (फर्जीवाड़ा) और 471 (फर्जी रिकॉर्ड) मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। लक्ष्य सेन व उनके परिवार और पूर्व राष्ट्रीय कोच विमल कुमार पर धोखाधड़ी के आरोप में बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है