Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
ऋषिकेश: बॉलीवुड हस्तियों को उत्तराखंड की वादियां खूब रास आ रही हैं। शहरी चकाचौंध से दूर जब भी मन शांति से भर जाना चाहता है, तब फिल्मी सितारे उत्तराखंड का रुख करते हैं।
इन दिनों मशहूर सिने अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां बिता रही हैं। हाल में अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने उत्तराखंड भ्रमण का एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मेरा दिल दूर कहीं पहाड़ों में खो गया है। करिश्मा कपूर इन दिनों तीर्थनगरी ऋषिकेश में हैं। उन्होंने अपनी उत्तराखंड यात्रा की तस्वीरों को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कुछ वीडियो रील भी अपलोड किए हैं, जिनमें वो गंगा के तट पर अठखेलियां करती दिख रही हैं।
एक तस्वीर में वो हरियाली के बीच सफेद व लाल रंग के सलवार कुर्ते में नजर आ रही है। पीछे खूबसूरत पहाड़ और सूर्योदय या सूर्यास्त का मनोहरी दृश्य नजर आ रहा है। गंगा तट का वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री ने लिखा कि 'यही वह स्थान है जो आत्मा को ईंधन देता है'। साथ ही कुछ इमोजी भी उन्होंने इसके कैप्शन के साथ पोस्ट किए हैं। करिश्मा कपूर के इस वीडियो पोस्ट और फोटो पर उनके प्रशंसकों ने कई तरह के कमेंट भेजे हैं। करिश्मा कपूर 90 के दशक की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं। वह अब भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में महज 17 साल की उम्र में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'कैदी' थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं हैं।