उत्तराखंड में मसाज के नाम पर सेक्स का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

ताजा मामला उधम सिंह नगर के पंतनगर का है। जहां स्पा सेंटर में मसाज के बहाने जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
pantnagar spa center: massage girl arrested in pantnagar spa center
Image: massage girl arrested in pantnagar spa center

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के स्पा सेंटर पुलिस के रडार पर हैं। हल्द्वानी, रुद्रपुर और देहरादून समेत कई जगह ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें स्पा सेंटर के भीतर अनैतिक गतिविधियां होती मिलीं।

massage girl arrested in pantnagar spa center

ताजा मामला उधम सिंह नगर के पंतनगर का है। जहां स्पा सेंटर में मसाज के बहाने जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो स्पा सेंटर के भीतर का नजारा देख पुलिसकर्मियों की आंखें शर्म से झुक गईं। वहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। छापे के बाद पता चला कि स्पा सेंटर का मालिक कोई और ही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दरअसल पुलिस को पंतनगर के मॉल में स्थित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से स्पा सेंटर पर छापा मारा। आगे पढ़िए इस दौरान मसाज केबिन में 2 युवक और 2 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला। युवतियों के पास प्रशिक्षण का किसी प्रकार का प्रमाणपत्र भी नहीं था। मामला पूरी तरह से देह व्यापार का पाए जाने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। स्पा सेंटर संचालिक की तलाश जारी है।