चश्मदीदों ने बताया कि कार जिस रफ्तार से दौड़ रही थी, उससे साफ लग रहा था कि कार का ड्राइवर नशे में है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Drunk doctor car collision on Delhi Dehradun highway
रुड़की: डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है, वो लोगों की जिंदगी बचाते हैं, लेकिन हरिद्वार में दो डॉक्टरों ने अपनी कार से सड़क पर ऐसा उत्पात मचाया कि कई लोगों की जान पर बन आई।
Drunk doctor car collision on Delhi Dehradun highway
घटना रुड़की की है। जहां बुधवार की रात बेकाबू रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक कार बेकाबू होकर दौड़ती रही। इस दौरान कार ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मारी। जिसमें एक एंबुलेंस भी शामिल है। हालांकि राहत वाली बात ये है कि इन दुर्घटनाओं में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन पूरे वक्त हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कार को भी सीज कर दिया गया है। आरोपी कार चालक एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर है। घटना के वक्त उसके साथ रुड़की के सरकारी अस्पताल का एक डॉक्टर भी मौजूद था।
इन लोगों ने बीती रात करीब 9 बजे रामनगर चौक से कार दौड़ाई। तेज रफ्तार कार ने पहले एक एंबुलेंस को टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने कार को रोकने के बजाय उसे और तेज दौड़ा दिया। चश्मदीदों ने बताया कि कार जिस रफ्तार से दौड़ रही थी, उससे साफ लग रहा था कि कार का ड्राइवर नशे में है। एंबुलेंस को टक्कर मारने के बाद कार ने सड़क किनारे खड़ी चार कारों को भी टक्कर मारी। इतना कुछ होने के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी। उसने गणेशपुर के पास एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया। बाद में लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर किसी तरह कार को रुकवाया। कार एक बंद गली में जाकर फंस गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक विकास निवासी लक्सर का चालान किया है। लंढौरा निवासी एंबुलेंस चालक इमरान ने मामले में शिकायत दी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।