Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दुखद खबर है। हरिद्वार के रूड़की में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति और उनके तीन बच्चों को टक्कर मार दी।
इस भीषण हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा बेटा और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को को गंभीर हालत में भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे भी हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक भगवानपुर की ओर से पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे एक बाइक पर आ रहे थे। इमलीखेड़ा मार्ग स्थित स्वदेशी फार्मा फैक्ट्री के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी व्यक्ति और उनकी 7 साल की बेटी की मौत हो गई। इसके अलावा मां और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है, जहां से चिकित्सकों ने मां और बेटे को हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है