उत्तराखंड: मसाज सेंटर में सेक्स रैकेट, ऐसे हाल में मिली 8 लड़कियां..शरमा गई पुलिस

Massage Parlor Girls arrest स्पा सेंटर में मौजूद युवक-युवतियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम अलर्ट थी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
udham singh nagar Full Body Massage Girls: Massage Parlor Girls arrest in Udham Singh Nagar Kichha
Image: Massage Parlor Girls arrest in Udham Singh Nagar Kichha

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का किच्छा क्षेत्र। यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह का सौदा हो रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो भीतर का नजारा देख पुलिसकर्मियों की नजरें शर्म से झुक गईं।

Massage Parlor Girls arrest in Kichha

मौके पर 10 से 12 युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में थे। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। बाद में पुलिस सभी युवक-युवतियों को कोतवाली ले आई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को किच्छा स्थित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। बुधवार शाम एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स के अचानक स्पा सेंटर पहुंच जाने से वहां हड़कंप मच गया। स्पा सेंटर में मौजूद युवक-युवतियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम अलर्ट थी।

यहां कुछ लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। टीम ने स्पा सेंटर के कमरों की सघन तलाशी ली। इस दौरान टीम को वहां से आपत्तिजनक सामान भी हाथ लगा है। इस स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पिछले दिनों भी यहां अनैतिक गतिविधि होने का मामला सामने आया था। तब स्पा सेंटर संचालक को हिदायत दी गई थी। इस बीच पुराना स्पा सेंटर मालिक सेंटर छोड़कर चला गया। बाद में दूसरा शख्स स्पा सेंटर का संचालन करने लगा। पुलिस उसे भी साथ ले गई है। इसी तरह ऊधमसिंहनगर के स्पा सेंटर में भी अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ है। यहां नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान दो युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक सामान सहित गिरफ्तार किया गया। स्पा सेंटर चलाने वाले रामेश्वरपुर लालपुर निवासी संजू को भी गिरफ्तार किया गया है। किच्छा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि पकड़े गए लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।