देहरादून में होने वाली इस हाई प्रोफाइल शादी में सिने जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। paritosh tripathi meenakshi wedding dehradun
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Bollywood actor Paritosh Tripathi Pathoragarh Meenakshai Wedding Dehradun
देहरादून: शादी-ब्याह के सीजन में हर दिन नई जोड़ियां बन रही हैं।
Bollywood actor Paritosh Tripathi Wedding Dehradun
आज मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी भी विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। ‘मामाजी’ के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से होने जा रही है। यानि आज से ‘मामाजी’ उत्तराखंड के दामाद बन जाएंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी में सिने जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। दून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में होने वाले विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मिर्जापुर फेम दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी सपरिवार देहरादून पहुंचे हुए हैं। गुरुवार को रिजॉर्ट में परितोष की मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आगे पढ़िए
शादी समारोह आज होना है। जिसमें शामिल होने के लिए अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री दून पहुंच चुके हैं। परितोष की शादी में सांसद और अभिनेता रवि किशन के भी देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना है। बता दें कि परितोष को डांस रिएलिटी शो में उनकी एंकरिंग के लिए खूब पसंद किया जाता है। वो मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इसी शो के दौरान उन्हें मामाजी के नाम से फेम मिला। इसके अलावा परितोष ने कई फिल्मों में भी काम किया है। आज परितोष पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी संग सात फेरे लेंगे। राज्य समीक्षा टीम की ओर से उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं।