देहरादून: पिथौरागढ़ की मीनाक्षी ने बॉलीवुड एक्टर संग लिए 7 फेरे, अभिनेता पंकज त्रिपाठी बने बाराती

शादी के बंधन में बंधे 'मामाजी', अभिनेता पंकज त्रिपाठी बने महफ़िल की रौनक..पढ़िए पूरी खबर Paritosh Tripathi weds Meenakshi in Dehradun
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
paritosh tripathi meenakshi wedding dehradun: Bollywood actor Paritosh Tripathi weds Meenakshi in Dehradun
Image: Bollywood actor Paritosh Tripathi weds Meenakshi in Dehradun

देहरादून: 'मामाजी' के नाम से प्रख्यात अभिनेता परितोष त्रिपाठी बीते शुक्रवार को पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंधे और उत्तराखंड के दामाद बन गए।

Bollywood actor Paritosh Tripathi weds Meenakshi in Dehradun

दिल्ली-मुंबई छोड़कर परितोष ने उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन चुना। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे जिनमें मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी भी शामिल थे। बीते शुक्रवार को धूमधाम से शादी संपन्न हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। शादी में पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद रवि किशन का माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे। परितोष त्रिपाठी ने 2018 में काशी इन सर्च ऑफ गंगा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले वो हसी का तड़का, न बोले तुम न मैंने कुछ कहां जैसे शोज में दिख चुके हैं। आगे पढ़िए

परितोष को इंडियन आइडल और सुपर डांसर में बतौर होस्ट काफी पसंद किया गया पर असली पहचान उन्हें मामा जी के कैरेक्टर में ही मिली जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग को जैसे पर लग गए। डांस रियालिटी शो में एंकरिंग के दौरान परितोष ने अपने अलग अंदाज से काफी लोगों को हंसाया। उनकी कविताओं और शायरी को खूब पसंद किया गया। इस शो में शिल्पा शेट्ठी, गीता कपूर और अनुराग बासु जज की भूमिका थे। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार रात को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था जिसके बाद शुक्रवार को शादी संपन्न हुई। परितोष त्रिपाठी एक डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई फिल्मों में भी काम किया है। उनके शादी समारोह में गीता कपूर, ऋत्विक धंजनी, खेतान सिंह, गुंजन तिवारी, नाज, प्रियांशु सिंह, नितिन बंसल और इश्तियाक खान जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की।