उत्तराखंड की नाबालिग बच्ची का राजस्थान में सौदा, 3 लाख रुपये में दिव्यांग से करा दी शादी!

नाबालिग की शादी जिस युवक मोनू से कराई गई वो विकलांग और बोलने में असमर्थ है। शादी के एवज में आरोपियों ने युवक के परिवार से 3 लाख रुपये वसूले थे।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
uttarakhand girl sold rajasthan: Kashipur children sold in Rajasthan
Image: Kashipur children sold in Rajasthan

उधमसिंह नगर: गरीब परिवारों की बेटियां मानव तस्करों के निशाने पर हैं। ताजा मामला काशीपुर का है।

Uttarakhand girl sold in Rajasthan

जहां पुलिस ने नाबालिग बच्चियों को दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है। जहां कुछ दिन पहले एक नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले की जांच शुरू हुई तो दो लड़कियों कि तस्करी की बात पता चली। पता चला कि पड़ोस में रहने वाली सोनिया कुमारी नाम की महिला और उसके पति राजू ने दोनों नाबालिगों को मां के इलाज के लिए पैसे देने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। बाद में ये लोग एक नाबालिग को राजस्थान ले गए और उसका सौदा कर कर दिया। आगे पढ़िए

गिरोह के अन्य सदस्य रेखा और उसके पति देवीचंद ने नाबालिग की शादी का सौदा अलवर के रहने वाले मोनू से किया, सौदा 3 लाख में हुआ। जिसमें से एक लाख 30 हजार रुपये राजू और सोनिया के पास आए। नाबालिग की शादी जिस युवक मोनू से कराई गई वो विकलांग और बोलने में असमर्थ है। काशीपुर पुलिस की कोशिशों से नाबालिग को बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कुंडा थाने में मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल विकलांग अभियुक्त के पिता मनोज कुमार पुत्र प्रहलाद निवासी अलवर राजस्थान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी सोनिया कुमारी और उसके साथी प्रदीप उर्फ राजू को भी मुरादाबाद के बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।