Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: मैदानी जिले हरिद्वार में क्राइम रेट लगातार बढ़ रहा है। बदमाश बेखौफ हैं, और दिनदहाड़े बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
ताजा मामला रोड़ीबेलवाला क्षेत्र का है, जहां दो बाइक सवार युवकों ने घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे को अगवा कर लिया। घटना को दो दिन बीत गए हैं, लेकिन बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। जब से बच्चा लापता हुआ है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे के पिता अरविंद गुप्ता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। एक खबर के मुताबिक 9 दिसंबर को उनके दोनों बेटे चेतन और मयंक सुलभ कांप्लेक्स के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक वहां पर पहुंचे और छोटे भाई मयंक को ब्रेड पकोड़ा खिलाने की बात कह कर अपने साथ ले गए। आगे पढ़िए
बड़े भाई चेतन ने इस बारे में तुरंत अपने माता-पिता को बताया। चेतन की बात सुनकर माता-पिता बुरी तरह घबरा गए। पहले तो वह मासूम के घर लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब मयंक कई घंटों बाद भी वापस लौट कर नहीं आया तो रोते-बिलखते परिजन रोड़ी बेलवाला चौकी पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसपी अजय सिंह ने बच्चे को जल्द बरामद करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है, उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं।