Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
: ऊधमसिंहनगर स्थित पंतनगर यूनिवर्सिटी का डॉक्टर इलाज के नाम पर छात्राओं संग घिनौनी हरकत करता था। बीते दिनों एक छात्रा ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
अब यूनिवर्सिटी की कई छात्राओं ने सामने आकर डॉक्टर द्वारा की जाने वाली दरिंदगी के बारे में बताया है। नैनीताल जिले की रहने वाली एक छात्रा ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज कराया है। बरेली निवासी दो छात्राओं ने भी डॉ. दुर्गेश की घिनौनी करतूतें साझा की हैं। अगर यूनिवर्सिटी के छात्र आंदोलन नहीं करते तो डॉक्टर की घटिया हरकतों के बारे में कभी पता नहीं चलता। सोमवार को आरोपी चिकित्साधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार की गिरफ्तारी हो गई। फिलहाल वो जेल में है, लेकिन अगर पंतनगर यूनिवर्सिटी और पुलिस ने पहले मिली शिकायतों को दबाया न होता तो कई लड़कियों को डॉक्टर की दरिंदगी का शिकार होने से बचाया जा सकता था। बताया जा रहा है कि 5 महीने पहले भी दो छात्राओं ने डॉ. दुर्गेश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आगे पढ़िए
छात्राओं ने बताया कि उन्हें पीरियड्स के दौरान पेट दर्द की शिकायत थी। वो विवि स्थित अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर दुर्गेश ने दवा लिखी और कमरे में ले जाकर 'फिंगर टेस्ट' किया। दोनों छात्राएं इससे बेहद घबरा गईं, उन्होंने वार्डन से शिकायत की, लेकिन मामला दबा दिया गया। डॉ. दुर्गेश छात्राओं से घटिया सवाल पूछता था। उनसे पूछता था कि क्या तुम साथी के साथ रिलेशन बनाती हो, क्या गर्भनिरोधक दवा का सेवन करती हो। छात्राओं से कहता था कि तुम लड़कों के साथ बहुत घूमती हो। बिना जांच के दवा नहीं मिलेगी। डॉक्टर जांच के नाम पर छात्राओं के लोअर तक उतरवा देता था। पांच दिसंबर को जब एक छात्रा ने डॉक्टर के खिलाफ आवाज उठाई तब दूसरी छात्राएं भी सामने आकर डॉक्टर की करतूत बताने लगीं। बता दें कि डॉ. दुर्गेश के खिलाफ एक छात्रा ने पिछले दिनों दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। अब नैनीताल की एक छात्रा ने भी आरोपी डॉक्टर पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज कराया है।