उत्तराखंड: घर में थी बड़ी बहन की शादी, सारे जेवर-कैश लेकर फुर्र हुई छोटी बहन

घर पर शादी की तैयारी चल रही थी। मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया था, तभी कुछ ऐसा हुआ कि घरवालों के होश उड़ गए।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
rudrapur sister wedding theft : Girl ran away after stealing cash from her house in Rudrapur
Image: Girl ran away after stealing cash from her house in Rudrapur

रुद्रपुर: बदलते वक्त में रिश्ते-नातों का कोई मोल नहीं रह गया है। अब रुद्रपुर में ही देख लें, यहां माता-पिता बड़ी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे।

Girl ran away after stealing cash in Rudrapur

पाई-पाई बचाकर उसके लिए गहने बनवाए थे, लेकिन छोटी बेटी तमाम जेवर और घर में रखी नगदी लेकर फरार हो गई। आरोपी किशोरी के परिजनों ने अब पुलिस में केस दर्ज कराया है। उन्होंने एक युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामला थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 साल की बेटी को खेड़ा निवासी पंकज पुत्र बच्ची लाल अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। पुत्री को भगाने में अजीम व मन्नू निवासीगण खेड़ा रुद्रपुर का हाथ है। आगे पढ़िए

परेशान मां ने बेटी संग अनहोनी की आशंका भी जताई। पीड़ित ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी होने वाली है। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया था, लेकिन किसे पता था कि शादी से पहले घर में अनहोनी हो जाएगी। बड़ी बेटी की शादी के लिए उन्होंने चांदी की पायल, सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, सोने का मांग टीका व नगद 50 हजार रुपये घर में रखे थे, लेकिन पंकज के बहकावे में आकर छोटी बेटी सभी जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। अब किशोरी की मां ने आरोपी पंकज, अजीम व मन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी की खोजबीन में जुटी है।