Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के दीपक धपोला ने रणजी ट्रॉफी में गजब ही ढा दिया। आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2022 के तीसरे दौर के मुकाबले में उत्तराखंड और हिमाचल की टीम के बीच मैच चल रहा है.
इस मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने धुंआधार खेल दिखाया है। बागेश्वर के मीडियम पेसर दीपक धपोला ने सिर्फ 35 रन देकर 8 विकेट लिए। दीपक की गेंदबाजी का आलम ये रहा कि हिमाचल प्रदेश की टीम 49 रन बनाकर ऑल आइट हो गई। मंगलवार से रणजी ट्रॉफी की तीसरे दौर के मैचों की शुरुआत हो गई। आगे पढ़िए
एलीट ग्रुप ए में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच मैच चल रहा है. हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया, लेकिन हिमाचल की टीम क्रीज पर टिक ही नहीं पाई. उत्तराखंड के पेसर दीपक धपोला की शानदार गेंदबाजी के आगे हिमाचल की टीम 49 रन पर बिखर गई। दीपक धपोला ने एक शानदार रिक़ॉर्ड भी बनाया। उन्होंने आखिरी 5 गेंदों पर 4 विकेट भी लिए। हिमाचल का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला. हिमाचल के 5 बैट्समैन तो शून्य पर आउट हो गए. पूरी टीम 16.3 ओवर में ही ऑल आउट हो गई. उत्तराखंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 295 रन बनाए. उत्तराखंड की टीम 246 रन की लीड बनाए हुए हैं.