Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हाल ही में एक घर में खुशनुमा माहौल चल रहा था।
घर में शादी होनी थी सब लोग बेहद खुश थे और बेहद उत्साहित देते मगर एक पल में ही यह खुशियां और यह उत्साह चकनाचूर हो गया है। हल्द्वानी में स्थित एक शादी वाले घर में तब हड़कंप मच गया जब घर में आग लगने की वजह से घर के 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। घर में आग लगने से घर में रखा लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया है। आग लगने की घटना वनभूलपुरा लाइन नंबर 17 के एक मकान में हुई। आगे पढ़िए
आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है तो वहीं 4 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में फायर बिग्रेड को हादसे की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके में स्थित लाइन नंबर 17 में हसीब अहमद के घर पर उनकी बहन साजिया खान की शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल चल रहा था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और आग की चपेट में आने से 4 लोग झुलस गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बेहद मुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घर में शादी विवाह के अलावा भी कई सामान जलकर खाक हो गया है।