न्यू ईयर पर उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए गुड न्यूज, 24 घंटे खुले रहेंगे होटल-ढाबे

उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश जारी किया है कि उत्तराखंड में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे 24 घंटे खोले जा सकते हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand new year hotel dhaba timings: Hotels Restaurant will remain open for 24 hours on New Year in Uttarakhand
Image: Hotels Restaurant will remain open for 24 hours on New Year in Uttarakhand

देहरादून: अगर आप नए साल का जश्न मनाने उत्तराखंड आ रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

Hotels Restaurant will remain open for 24 hours in Uttarakhand

दरअसल उत्तराखंड सरकार ने नए साल पर उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को राहत दी है। शासन द्वारा आदेश जारी किया है कि उत्तराखंड में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे 24 घंटे खोले जा सकते हैं। हालांकि सुसंगत नियमों का अनुपालन करना जरूरी होगा। शासन द्वार जारी आदेश में लिखा गया है कि- नववर्ष 2023 के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटकों के अत्यधिक संख्या में आने की संभावना है। अतः पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु दिनांक 30 दिसम्बर, 2022 से दिनांक 02 जनवरी, 2023 तक जनहित में उत्तराखण्ड राज्य के सभी होटल / रेस्टोरेंट ढाबे, चाय व खान-पान की अन्य दुकानें 24 घण्टे खुला रखने की इस शर्त के साथ अनुमति दी जाती है कि सुसंगत नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।