Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुड़की: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत रुड़की में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया।
फैंस चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर मैदान पर लौट आएं। उधर, ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर के बाद अभिनेत्री उर्वशी रौतेला urvashi rautela सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन अपने कैप्शन में लिखा है कि वो प्रार्थना कर रही हैं। आगे पढ़िए
उर्वशी ने पोस्ट में जो कैप्शन दिया है, उससे साफ है कि वो ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हैं, लेकिन फिर भी यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उर्वशी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में एक फोटो शेयर किया है। जिसमें वो सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “प्रार्थना कर रही हूं।” साथ में सफेद कबूतर का इमोजी भी डाला है, लेकिन फिर भी यूजर्स उर्वशी के पीछे पड़े हैं और ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि क्रिकेटर Rishabh Pant का नाम अभिनेत्री उर्वशी रौतेला urvashi rautela संग जोड़ा जाता रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच खूब नोंक-झोंक भी होती रहती है।