Joshimath sinking latest update: उत्तराखंड आज एकजुट होकर जोशीमठ के लिए आवाज़ उठा रहा है। सर्द भरी रातों में जोशीमठ के लोग मशाल जला कर सड़कों पर उतर रहे हैं
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Joshimath Sinking Landslide People Afraid
चमोली: जोशीमठ बर्बाद हो रहा है। भगवान विष्णु का आवास लगातार भूमि में धंस रहा है। लोगों के घरों में, सड़कों में दरारें आ गई हैं। क़ई हज़ार लोग घर खाली कर रहे हैं।
Joshimath Sinking Landslide People Afraid
पूरा उत्तराखंड आज एकजुट होकर जोशीमठ के लिए आवाज़ उठा रहा है। सर्द भरी रातों में जोशीमठ के लोग मशाल जला कर सड़कों पर उतर रहे हैं और शहर को बचाने की मांग कर रहे हैं। प्रकृति के साथ छेड़खानी का यह नतीजा है कि आज जोशीमठ पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर है। शहर का शहर खाली हो रहा है। जाने कब क्या हो जाए, कोई कुछ बता नहीं सकता। प्रकृति सूद समेत वापस कर रही है, वो यातनाएं, वो प्रताड़नाएं, वो तमाम चीज़ें जो हमने उसको दी हैं। अब तो स्थिति यह है कि भू-धंसाव ने सभी वार्डों को चपेट में ले लिया है। सोमवार रात को अचानक मकानों में दरारें आने लगीं जिससे पूरे नगर में दहशत फैल गई है।बीते बुधवार को जेपी कॉलोनी के 50 प्रभावितों को कंपनी ने और अलग-अलग वार्डों से 16 प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। इससे पहले भी 11 प्रभावितों को शिफ्ट किया जा चुका है।
Joshimath sinking latest update
बीते सोमवार रात को अचानक ही नगर के मारवाड़ी वार्ड में जेपी कंपनी के 50 आवासीय भवनों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं। खतरे को देखते हुए बुधवार को जेपी कंपनी ने सभी मकानों को खाली कराकर कर्मचारियों को अलग-अलग जगह पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। कंपनी के आवासीय परिसर में रहने वाले भरत बिष्ट का कहना है कि कंपनी के भवनों के साथ उनके मकानों में भी दरारें आ गई हैं। मारवाड़ी में रहने वाले दिनेश सिंह भंडारी, दीपक जोशी, दीपक भंडारी का कहना है कि उनके खेतों में भी बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं। जेपी कॉलोनी के पिछले हिस्से में जमीन से पानी का रिसाव लगातार जारी है। अब कई मकानों की दीवारों से भी पानी रिसने लग गया है। कुल मिलाकर परिस्थिति हाथ से निकल चुकी है। पूरा उत्तराखंड आज एकजुट होकर जोशीमठ के लिए आवाज उठा रहा है और सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहा है। हम बस यही प्रार्थना कर सकते हैं कि ईश्वर हमारे जोशीमठ की रक्षा करे।