Joshimath sinking: शुरू हुआ सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, एयरलिफ्ट के लिए हेलिकॉप्टर तैनात

Joshimath sinking latest update: अधिकारियों के अनुसार अब तक 50 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। साथ ही लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना पर काम चल रहा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
joshimath sinking: joshimath sinking landslide rescue operation
Image: joshimath sinking landslide rescue operation

चमोली: जोशीमठ में रह रहे लोगों को शहर से बाहर भेजा जा रहा है।

joshimath sinking rescue operation

प्रभावित लोगों को एयरलिफ्ट किया जाएगा, इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। मौके पर हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द मदद मिल सके। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के आदेश दिए। आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचेगे, जिसके बाद स्थिति के अनुसार लोगों के एयरलिफ्ट करने के प्लान पर काम शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। शुक्रवार को लोगों के पुनर्वास का आदेश जारी करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। आगे पढ़िए

Joshimath sinking latest update

अधिकारियों से घरों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए कहा गया है। लोगों के पुनर्वास का काम तेजी से किया जा रहा है। चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करने के आदेश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक 50 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना पर काम चल रहा है, लोगों को उनके घरों से निकाला जा रहा है। राज्य सरकार के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जोशीमठ शहर भूधंसाव की चपेट में है, जिससे 600 से अधिक परिवारों के अस्तित्व पर खतरा बना हुआ है। जनजीवन पर मंडराते संकट के बीच लोगों का सुरक्षित स्थानों में पुनर्वास किया जा रहा है।