Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में धर्मांतरण का एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है।
यहां कबाड़ वाले एक व्यक्ति (हाशिम) ने महिला को झांसे में ले उसकी तीन नाबालिग बेटियों का धर्मांतरण करने का प्रयास किया। धर्मांतरण करने वाले आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बच्चियों की नानी ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी एक बेटी की शादी देहरादून में रहने वाले सोनू वर्मा नाम के लड़के से हुई जिससे बेटी की तीन पुत्रियां जन्मीं। इनमें सबसे बड़ी आठ, दूसरी छह और तीसरी तीन वर्ष की है। आगे पढ़िए
दंपति में विवाद होने पर बुजुर्ग महिला अपनी बेटी और बेटी की तीनों बच्चियों को संग लेकर मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि यहां हाशिम निवासी नयागांव, नेहरू कॉलोनी का कबाड़ी आता-जाता रहता था। धीरे धीरे हाशिम बुजुर्ग महिला की बेटी के संपर्क में आया और बहला फुसलाकर महिला की बेटी और बेटी की तीनों पुत्रियों को अपने साथ ले गया। बुजुर्ग महिला को पता लगा कि बेटी ने हाशिम के साथ निकाह कर लिया है और उसकी नातियों का धर्मांतरण कर उनका दाखिल जिला बिजनौर के चांदपुर स्थित मदरसे में करा दिया गया है। इसके बाद बच्चों की नानी उन्हें लेकर दून वापस आ गईं। इस दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ। यहां आकर उन्होंने धर्मांतरण और मारपीट को लेकर हाशिम के खिलाफ तहरीर दी है।