Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: जोशीमठ में भू धंसाव को देखते हुए सबसे पहले दो होटल गिराए जाने हैं। Hotel Malari Inn और होटल माउंट व्यू Hotel Mount View को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो रही है।
सोमवार को टीम ने मलारी इन और माउंट व्यू होटल का सर्वे किया था। भवनों को ढहाने की शुरुआत इन्हें ढहाने के साथ ही होगी। सबसे पहले होटल मलारी इन तोड़ा जाएगा। इसके लिए 60 मजदूरों के साथ ही दो जेसीबी, एक बड़ी क्रेन और दो टिप्पर ट्रक मौके पर मौजूद हैं। आपदा प्रबंधन सचिव डॉ.रंजीत सिन्हा के मुताबिक, उन सभी भवनों को सिलसिलेवार गिराया जाएगा, जिनमें दरारें आ चुकी हैं। सबसे पहले असुरक्षित भवन गिराए जाएंगे। इसके लिए विस्फोटकों की मदद नहीं ली जाएगी, बल्कि मजदूरों की मदद से मैकेनिकल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। आगे देखिए तेस्वीरें