Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
यहां पर युवक के साथ सबसे पहले तो अश्लील वीडियो कॉल करके उसकी वीडियो रिकॉर्ड की गई और उसके बाद युवक को धमकाकर उससे साढ़े चार लाख रुपए भी बैंक में जमा करवा दिए। दरअसल वीडियो कॉल करने के बाद आरोपियों ने उसे रिकॉर्ड कर लिया और उसके बाद खुद को पुलिस और यूट्यूब अधिकारी बताकर युवक को फोन किया और उसे ब्लैकमेल कर उससे साढ़े चार लाख रुपए अपने अकाउंट में जमा करवा दिए। उसके बाद भी आरोपी उसको ब्लैकमेल कर उससे और भी रकम मांगते रहे। उसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। पीड़ित नेहरू कॉलोनी का निवासी है। उसने बताया कि बीती 6 दिसंबर को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। जब उसने वीडियो कॉल उठाई तो सामने से कॉल करने वाली महिला ने उसके साथ में अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया और वीडियो कॉल रिकॉर्ड करली।
इसके कुछ दिनों के बाद पीड़ित को एक और अनजान नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली के पीतमपुरा थाने का एसएचओ राकेश अस्थाना बताया और उसने कहा कि व्यक्ति का और एक युवती का अश्लील वीडियो उनको मिला है। अगर यूट्यूब से वह वीडियो डिलीट करनी है तो यूट्यूब अधिकारी से बात करनी पड़ेगी नहीं तो उसके खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा। उसके बाद पीड़ित को एक नंबर दिया गया और जब पीड़ित ने उस नंबर पर फोन लगाया तो वीडियो डिलीट करने की सबसे पहली बार में साढ़े 22 हज़ार रुपए मांगे गए और उसके बाद से उसने अबतक आरोपियों को साढ़े 4 लाख रुपए दे दिए हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।