Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
ऋषिकेश: जोशीमठ तबाही की कगार पर है। वहां कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। पूरे शहर में बड़ी-बड़ी दरारें देखने को मिल रही हैं।
जोशीमठ में दरारों की वजह बेवजह का कंस्ट्रक्शन और इकोलॉजी के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है। इस बीच महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर व्यासी में सुरंग निर्माण के कार्य के बीच से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां पर बीते 20 दिसंबर से यह दरार आनी शुरू हुईं। 25 दिसंबर तक इनको भर लिया गया। रेल विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह दरार अब स्थिर हैं। आगे पढ़िए
दरअसल ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अटाली गांव में हुए भूधंसाव का असर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की टिहरी की व्यासी स्थित सुरंग की रिटेनिंग वॉल पर भी पड़ता दिख रहा है। इस दीवार पर कई जगह बड़ी दरार आ गई हैं। रेल विकास निगम के अधिकारियों के अनुसार यह दरार अब स्थिर है और परियोजना पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। रिटेनिंग वॉल में कई बड़ी दरारें आ गई हैं।जानकारी के मुताबिक बीते 20 दिसंबर से यह दरार आनी शुरू हुईं, जिनके बढ़ने का क्रम 25 दिसंबर तक जारी रहा। रेल विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह दरार अब स्थिर हैं। इन दरारों से रेल परियोजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।