देहरादून में रिलायंस जियो यूजर्स के लिए गुड न्यूज, आ गया सुपरफास्ट 5G इंटरनेट..जानिए खूबियां

देहरादून में आनंद लें सुपरफास्ट इंटरनेट का,डिजिटल देवभूमि के तहत देहरादून में लॉन्च हुआ 5 G इंटरनेट-
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun Jio 5G: Dehradun Jio 5G internet service launch
Image: Dehradun Jio 5G internet service launch

देहरादून: भारत के कई शहरों में 5 जी की सुविधा शुरू हो गई है।

Dehradun Jio 5G internet service launch

इस बीच उत्तराखंड में भी 5 जी की सेवा शुरू हो गई है। देहरादून में बीते बुधवार से 5जी की सेवा शुरू हो गई है। कई दिनों की तैयारियों के बाद बीते बुधवार को रिलायंस जियो ने उत्तराखंड के देहरादून से अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है। दरअसल 11 जनवरी से देहरादून में जियो वेलकम ऑफर दिया गया और इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5G उत्तराखंड में लॉन्च होने यहां के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और राज्य में मोबाइल और डाटा कनेक्टिविटी पहुंचाने में जियो हमेशा अग्रणी भी रहा है। 5 जी की सेवा शुरू होने से छात्रों, कारोबारियों और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी क्षेत्रों में लोगों के नए अवसर पैदा होंगे और गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंचेगा। सीएम ने इस दौरान प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया और डिजिटल देवभूमि विजन का भी जिक्र हुआ।