Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में महिला पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं तो दूसरी बहन-बेटियों की सुरक्षा का क्या हाल होगा, आप खुद समझ सकते हैं। मामला हल्द्वानी का है।
जहां महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति और सास पर जान से मारने की कोशिश करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का पति भी कांस्टेबल है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पुलिसकर्मी ने बताया की दूसरी महिला के चक्कर में पति ने उसे और उसके बच्चों को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। बीते दिनों उसे मारपीट कर घर से बाहर भी निकाल दिया। पीड़ित महिला सिपाही राजवती सिंह शहर कोतवाली में तैनात है। तहरीर में उसने बताया कि उसकी शादी साल 2010 में बनभूलपूरा थाने में तैनात कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे।
साल 2015 में ससुराल वालों की मारपीट के चलते महिला का गर्भपात भी हो गया था। तब उसने मामले की शिकायत काठगोदाम थाने में दर्ज करवाई थी। इसके बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा और दंपति के दो बच्चे भी पैदा हुए। पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय पहले उसके पति का अन्य महिला संग अफेयर शुरू हो गया। तब पति उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचने लगा। दिसंबर 2021 में पति ने खाने में जहर मिलाकर उसे और बच्चों को मारने का प्रयास किया। जहर के असर से वह पैरालाइज हो गई। आरोप है कि बीती 1 जनवरी से पति और सास ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। शनिवार रात उन्होंने लाठी-डंडों से पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वो बड़ी मुश्किल से अस्पताल पहुंची और वहां इलाज कराया। अब पीड़ित ने कांस्टेबल पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।