Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: आखिरकार मौसम ने अपना रंग दिखा दिया हैं..जोशीमठ में आज सुबह 4 बजे से ही जमकर बर्फबारी हो रही है।
इस बर्फबारी से वहां की परेशान जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में हैं। जोशीमठ के सुनील, परसारी, नोग, डांडो, अपर बाजार, सहित पैंका,रविग्राम,मनोटी, लामारी, गांव में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। न इस बर्फबारी से प्रशासन को जोशीमठ मे भू धसाव आपदा राहत कार्यो सहित राहत शिविरों मे रह रहे प्रभावित परिवारों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हिम क्रीड़ा स्थली औली समेत ऊँचाई वाले इलाके भी बर्फबारी के चलते सराबोर हो गए हैं। हालांकि अभी बर्फबारी शुरू हुई है लेकिन लगातार हिमपात होने से प्रशासन को राहत बचाव सहित वैज्ञानिकों के दलों को जाँच सहित सर्वे कार्यों को करने मे मुश्किलें जरूर पैदा हो सकती है! देखिए वीडियो (वीडियो साभार- इन्द्रेश मैखुरी)