Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: एक बड़ी खबर है। खबर है कि सिक्किम से उत्तराखंड के उत्तरकाशी आ रही छात्राओं के साथ नशे में धुत जवानों ने छेड़छाड़ कर दी। जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही ट्रेन में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राएं सफर कर रही थी। दरअसल सिक्किम के जवाहर नवोदय विद्यालय के 8 विद्यार्थी शिफ्ट होकर उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पुरोला जा रहे थे। कुल मिलाकर कक्षा 9 की 7 छात्राएं एक छात्र और शिक्षक एक साथ सफर कर रहे थे। छात्र-छात्राएं है और शिक्षक न्यू जलपाईगुड़ी से ट्रेन में सवार हुए थे। बताया जा रहा है कि ट्रेन में नशे में धुत सेना के जवानों ने छात्राओं से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आगे पढ़िए
नशे में धुत जवान छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने के साथ ही अश्लील हरकतें भी करने लगे। छात्राओं ने जब टीचर को इस बारे में बताया तो टीचर ने टीटी को इस पूरी बात की जानकारी दी। इसके बाद छपरा रेलवे स्टेशन पर रात करीब 10:30 बजे आरपीएफ पहुंची और जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन जवानों पर छेड़खानी का आरोप लगा है उनमें से एक जम्मू कश्मीर के रामगढ़ का रहने वाला सेना का जवान अमरजीत कुमार है। दूसरा जवान पंजाब के खेड़ा खुर्द गांव का रहने वाला आइटीबीपी जवान मुकेश कुमार है। दोनों जवानों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जब दोनों की मेडिकल जांच करवाई गई तो दोनों नशे की हालत में मिले