उत्तराखंड: सिपाही ने 5 लोगों के साथ मिलकर किया युवक का अपहरण, 5 लाख की फिरौती मांगी

उत्तराखंड के यूएसनगर में निलंबित सिपाही ने पांच लोगों के साथ मिलकर किया युवक का अपहरण..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand jawan kidnap: Suspended constable kidnapped youth in Udham Singh Nagar
Image: Suspended constable kidnapped youth in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: यूएसनगर में गजब हो गया।

Constable kidnapped youth in Udham Singh Nagar

यहां पर ड्यूटी से सस्पेंड सिपाही ने पांच लोगों के साथ मिलकर गदरपुर के एक युवक का अपहरण कर लिया और युवक को छोड़ने के लिए स्वजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। और अपहरणकर्ता 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। जब युवक के परिजनों ने गरीब होने का हवाला देने पर 50 हजार रुपये उधार लेकर अपहरणकर्ता को दिए तो वह रुपये लेकर फरार हो गए। इस बीच दो आरोपितों को मौके से पकड़ लिया गया है। पुलिस ने पुलिस कांस्टेबल सहित छह लोगों पर अपहरण और फिरौती का अभियोग पंजीक़ृत कर लिया है।

दरअसल करतारपुर रोड, थाना गदरपुर निवासी नादीर अली पुत्र अकबर अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे उसके भाई नूर अली के मोबाइल से फोन आया जिसमें एक युवक ने अपना नाम संदीप पाटनी पुलिस वाला बताया। साथ ही कहा कि उनके भाई नूर अली को सूरजपुर गदरपुर से किडनैप कर ले गए हैं। आरोपितों ने उसे छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की। नादिर ने खुद को गरीब और मजदूर होने का हवाला देते हुए 50 हजार रुपये देने की बात कही। जिसके बाद आरोपित संदीप पाटनी ने काशीपुर रोड ब्रिज ओवर के नीचे पैसे लेकर बुलाया। पैसे न देने पर भाई को जान से मारने की धमकी तक दी। किसी को साथ लाने पर भाई को गोली मारने की धमकी दी।