देहरादून के 19 क्षेत्रों में एयरटेल 5G प्लस सुविधा शुरू, हाई स्पीड के साथ अल्ट्रा फास्ट नेटवर्क

Dehradun Airtel 5G Plus Internet अब देहरादून में अब एयरटेल के ग्राहक 4G से 20-30 गुना अधिक तक की स्पीड के साथ 5G का उपयोग कर सकते हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
dehradun airtel 5G plus: Dehradun Airtel 5G Plus Internet
Image: Dehradun Airtel 5G Plus Internet

देहरादून: जियो के बाद अब एयरटेल ने भी देहरादून में एयरटेल 5G प्लस लांच कर दिया है।

Dehradun Airtel 5G Plus Internet

लांच के दौरान भारती एयरटेल उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सीईओ सोवन मुखर्जी ने कहा कि देहरादून में एयरटेल 5जी प्लस के लांच की घोषणा से वे बेहद उत्साहित और रोमांचित हैं। एयरटेल 5जी सेवाएं वर्तमान में देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर, चंद्रबनी, बालावाला, मियांवाला, देहराखास, पटेलनगर, पलटन बाजार, निरंजनपुर, सेवलाकलां, गढ़वाली कालोनी, सौंधों वाली, अमन विहार, न्यू रोड, रेसकोर्स, मोथरोवाला, एकता विहार, चकराता रोड, राजपुर रोड, प्रेमनगर में उपलब्ध हैं। अब देहरादून में अब एयरटेल के ग्राहक 4G से 20-30 गुना अधिक तक की स्पीड के साथ 5G का उपयोग कर सकते हैं। धीरे धीरे पूरे शहर में इसका विस्तार होगा।