देहरादून: लिव इन में रहने वाली हिंदू लड़की को 3 बार किया प्रेग्नेंट, धर्म परिवर्तन न करने पर पीटा

पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता था। वो तीन बार प्रेग्नेंट भी हुई। तब आरोपी ने उसका एबॉर्शन करा दिया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
dehradun dharm parivartan: Dehradun live in relationship religion change news
Image: Dehradun live in relationship religion change news

देहरादून: प्रदेश में लव जेहाद के नाम पर भोली-भाली लड़कियों को फंसाकर उनके साथ दरिंदगी की जा रही है।

Dehradun live in relationship religion change

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। देहरादून में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम युवक एक हिंदू युवती को शादी के नाम पर बहला-फुसलाकर साथ ले आया। युवती उसके साथ लिवइन रिलेशन में रहने लगी, लेकिन उसे यहां प्यार तो नहीं मिला, पर दरिंदगी का शिकार जरूर होना पड़ा। आरोपी युवक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। वो तीन बार प्रेग्नेंट हुई। तब आरोपी ने उसका एबॉर्शन करा दिया। अब आरोपी उस पर हिंदू धर्म छोड़ने का दबाव बना रहा है। पीड़ित युवती ने पटेलनगर थाने में आरोपी नौशाद कुरैशी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती दिल्ली की रहने वाली है। आगे पढ़िए

पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि वो पिछले डेढ़ साल से नौशाद कुरैशी के साथ लिव इन में रह रही थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसका दो बार गर्भपात करा दिया। अब आरोपी उस पर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है। गुरुवार को युवती ने पटेलनगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि जब वो आरोपी के घर गई तो उसके भाई शाहनवाज और पिता जाहिर कुरैशी ने भी उसके साथ गाली-गलौज की। उसे पीटा भी। अब पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद को लालपुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती 3 महीने की गर्भवती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है।