Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक पति पत्नी की दर्दनाक मृत्यु हो गई। बता दें दोनों पति पत्नी बाइक से देहरादून जा रहे थे।
अफसर और उसकी पत्नी शुक्रवार को बाइक पर देहरादून जा रहे थे। हरिद्वार पहुंचने पर पुराना एआरटीओ तिराहा के पास बगल से गुजर रहे एक डीसीएम वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा पुराना एआरटीओ तिराहा के पास हुआ। दोनों अफजलगढ़ से देहरादून जा रहे थे। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। आगे पढ़िए
मिली जानकारी के मुताबिक बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी अफसर अहमद और उसकी पत्नी जीनत शुक्रवार को बाइक पर देहरादून जा रहे थे। हरिद्वार पहुंचने पर पुराना एआरटीओ तिराहा के पास बगल से गुजर रहे एक डीसीएम वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई और उनकी बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके आधार कार्ड के माध्यम से दोनों की शिनाख्त कराई और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।