उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में अब भी भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन विजिलेंस टीम भ्र्ष्ट सरकारी अफसरों का भंडाफोड़ कर रही है।
अब भ्रष्टाचार से जुड़ी बड़ी खबर उधमसिंह नगर के किच्छा से आ रही है। यहां विजिलेंस ने एक भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो को 5 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा है। विजिलेंस की टीम ने क़ानूनगो को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी से पहुंची टीम ने आरोपी कानूनगो धनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की कृषि भूमि की नाम कराने की एवज में उन्होंने 5000 की मांग की थी। 5000 रिश्वत लेते हुए किच्छा में उनको रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। अब उनपर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।