शर्मनाक! पहाड़ की लड़की को इमरान ने मॉडलिंग बहाने बरेली बुलाया, बना डाली ब्लू फिल्म

11वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा को मॉडलिंग का शौक था, इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थी। इसी दौरान वो इमरान नाम के युवक के चंगुल में फंस गई।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
nainital girl video: nainital girl fraud video shoot in bareilly
Image: nainital girl fraud video shoot in bareilly

नैनीताल: अभिनय के क्षेत्र मे करियर बनाने का सपना देखने वाली बहन-बेटियां सावधान रहें।

Nainital girl fraud video shoot in bareilly

प्रदेश में ऐसे कई लोग सक्रिय जो फिल्मों-सीरियल में काम दिलाने के नाम पर बच्चियों के साथ गलत काम कर रहे हैं। नैनीताल की रहने वाली एक छात्रा के साथ ऐसी ही घटना हुई है। 11वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा को मॉडलिंग का शौक था, इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थी। एक दिन यूपी के बरेली में रहने वाले इमरान नाम के लड़के ने उसे कॉल किया। कहा कि वो शॉर्ट फिल्म बनाना चाहता है। छात्रा झांसे में आ गई। छात्रा शूटिंग के लिए बरेली पहुंची तो आरोपी इमरान ने उसका अश्लील वीडियो शूट कर ब्लू फिल्म बना दी। अब पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। पीड़ित छात्रा काठगोदाम क्षेत्र में रहती है। आगे पढ़िए

पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि आरोपी इमरान ने उसे शूटिंग के बहाने बरेली बुलाया। जहां आरोपी ने मेकअप रूम में उसके साथ छेड़छाड़ की, अश्लील वीडियो भी शूट किया। उसकी हरकतों से पीड़ित बुरी तरह डर गई और किसी तरह वहां से भाग निकली। बाद में छात्रा ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। आरोपी युवक इमरान बरेली के फतेहगंज पूर्वी का रहने वाला है। इस मामले में फरीदपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाल कल्याण समिति ने भी मामले का संज्ञान लिया है। छात्रा को कानूनी सहायता दी गई है। फिलहाल आरोपी इमरान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।