हादसे में जान गंवाने वाला अंकित सिर्फ 26 साल का था, जबकि वासुदेव की उम्र 25 साल थी। दोनों के सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी, लेकिन एक हादसे ने सब खत्म कर दिया।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Image: Tata Sumo Fallan In Trench In Rudraprayag Ratura
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन हादसे का शिकार हो गया।
Tata Sumo Fallan In Trench In Rudraprayag
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार देर रात रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास हुआ। एसडीआरएफ को सूचना मिली कि एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TB 2547 फायर स्टेशन के पास पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिस खाई में वाहन गिरा था, वो करीब 80-90 मीटर गहरी है। आगे पढ़िए
हादसे के वक्त वाहन घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आ रहा था। टाटा सूमो में 3 लोग सवार थे। जब तक बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं, तब तक वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल था। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शवों को निकालने के लिए वाहन को कटर से काटना पड़ा। बाद में क्रेन की मदद से किसी तरह शवों को वाहन से निकाला गया। हादसे में मारे गए लोगों में अंकित पुत्र रघु लाल और वासुदेव पुत्र शोभाराम शामिल हैं। अंकित सिर्फ 26 साल का था, जबकि वासुदेव की उम्र 25 साल थी। दोनों के सामने पूरी जिंदगी पड़ी हुई थी, लेकिन एक हादसे ने सब खत्म कर दिया। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है। हादसे में राहुल नाम का युवक घायल है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है।