Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने थैला नुमा ब्लाउज में शराब के 50 पव्वे छुपाए हुए थे।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देहरादून में महिलाओं ने भी किस कदर नशे के धंधे में खुद को कैद कर लिया है। ये खबर देहरादून के रानी-पोखरी से है। यहां पुलिस को सड़क पर घूमती एक संदिग्ध महिला दिखी। महिला पुलिस ने उसे रोकना चाहा, तो वो बिना जवाब दिए वहां से जाने लगी। जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस हैरान रह गई। महिला ने शरीर पर थैला नुमा ब्लाउज पहना था। जांच की गई तो करीब 50 पव्वे सामने निकले। पूछताछ करने पर महिला ने पुलिस को बताया की, उसका नाम कृष्णा है और वो जाटव बस्ती की रहने वाली है। महिला को अवैध शराब की तस्करी में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।