उत्तराखंड में लव जेहाद: शादी के नाम पर लूटी आबरू, दोस्तों से करवाया रेप..अब देह व्यापार में धकेला

आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती संग रेप किया। बाद में वो उसे देह व्यापार करने को मजबूर करने लगा। धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
uttarakhand love jehad: Change of religion of girl in Uttarakhand Udham Singh Nagar
Image: Change of religion of girl in Uttarakhand Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड की बेटियां लव जिहादियों के निशाने पर हैं। बीते दिनों उत्तराखंड में ऐसे कई केस सामने आए, जिनमें पहाड़ी लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दरिंदगी की गई।

Change of religion of girl in Udham Singh Nagar

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर का है। यहां रहने वाली युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती संग रेप किया। बाद में अपने दोस्तों से भी युवती संग दुष्कर्म कराया। इतना ही नहीं उसे प्रतिबंधित मांस खाने को मजबूर किया गया। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। बाद में आरोपी पीड़ित से देह व्यापार कराने लगा। अब पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है।

आरोपी युवक बरेली के भोजीपुरा में स्थित गांव में रहता है। पीड़ित ने बताया कि वो काम के सिलसिले में बरेली जाया करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात जमील नाम के युवक से हुई। जमील ने एक दिन नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। उसका गर्भपात भी कराया। बाद में आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाने लगा। पीड़ित की शिकायत पर बरेली की भोजीपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।