Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: पहाड़ की जिंदगी चुनौतियों भरी है, लेकिन यहां की बेटियां अपने मजबूत हौसले से हर चुनौती पर जीत हासिल कर सफलता का नया इतिहास रच रही हैं।
चमोली जिले की रहने वाली बबीता जोशी ऐसी ही शख्सियत हैं। बबीता जोशी का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बबीता जोशी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। बबीता जोशी मूलरूप से चमोली जिले के नंदानगर कुंदनपुर सेंती की रहने वाली हैं। वर्तमान में वो चमोली जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कांडई नंदानगर में व्यायाम शिक्षिका के पद पर सेवाएं दे रही हैं। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता 31 जनवरी से 6 फरवरी तक गांधीनगर गुजरात में होगी। बबीता जोशी प्रतियोगिता में एक मैच भी खेल चुकी हैं।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी व्यायाम शिक्षिका बबीता इससे पहले भी एएनओ एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के रूप में चयनित हो चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर बैडमिंटन में सिल्वर पदक जीता था, जबकि थ्रो बॉल में वो स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रहीं। बीते दिन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज की महिला वर्ग की टीम का चयन हुआ। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज कांडई की बबीता जोशी ने भी अपना स्थान पक्का किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला और प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कांडई ने खुशी जताते हुए बबीता जोशी को बधाई दी। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी अपनी टीचर की उपलब्धि से खुश हैं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी बबीता जोशी को बधाई। उनकी सफलता का सफर इसी तरह जारी रहे।