गढ़वाल: क्रिकेट मैच जीतकर वापस लौट रही थी टीम, खाई में गिरी मैक्स..2 लोगों की मौत

Max Hadsa Rikhanikhal रिखणीखाल में एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
rihknikhal max hadsa 2 death: Max Fallen in Ditch in Rikhnikhal
Image: Max Fallen in Ditch in Rikhnikhal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। एक बार फिर से एक बड़े हादसे की खबर पौड़ी गढ़वाल जिले से आ रही है।

Max Fallen in Ditch in Rikhnikhal

यहां रिखणीखाल में एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सभी खिलाड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर लौट रहे थे। जैसे ही मैक्स रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पहुंची, तो गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर पत्थर पड़ा था, जिससे बचने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क की और गिर गई। बीती रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश निवासी ग्राम कंदरयी, और रमेश चंद्र निवासी ग्राम आम डंडा पल्ला को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा हादसे में राहुल, रोहित और नितिन घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।