Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
बागेश्वर: बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडलखेत से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है।
यहां पर एक कलयुगी मां द्वारा अपनी बेटी के साथ में जानवरों से भी बदतर व्यवहार किए जाने की खबर सामने आई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ्य मां ने बेटी को लंबे समय से कमरे में कैद किया है। वह उसे बाहर नहीं जाने देती है। और तो और उसे कमरे में बंद कर भूखी प्यासी रखती है। इस बात की जानकारी सीडब्लूसी अध्यक्ष और सनातन सेवा समिति को मिली। उन्होंने भूखी-प्यासी बेटी को जिला अस्पताल भर्ती किया है। उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर उसे स्वजनों को सौंपा जाएगा। आगे पढ़िए
चाइल्ड वैलफेयर कमेटी (सीडब्लूसी) अध्यक्ष दीवान सिंह दानू ने बताया कि उन्हें बीते मंगलवार को जानकारी मिली की मंडलखेत निवासी रीता उपाध्यक्ष मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है। लंबे वक्त पहले उनके पति का निधन हो चुका है। उसने अपनी 18 वर्ष की बेटी तनुजा को लंबे समय से कमरे में कैद किया हुआ था। उन्होंने 11 वीं के बाद उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी। बेटी को वह बाहर नहीं आने देती थी। कमरे के अंदर ही कुरकुरे आदि देती थी। भरपेट भोजन भी उसे नहीं मिलता था। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पुलिस प्रशासन और सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और बेटी को कलयुगी मां के चंगुल से मुक्त कराकर उसे अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। उपचार के बाद उसे स्वस्थ्य होने पर स्वजनों को सौंपा जाएगा।