joshimath sinking जोशीमठ को लेकर पीएमओ 10 को करेंगे बैठक, पीएम के एडवाइजर करेंगे समीक्षा
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: joshimath sinking 10 february pmo meeting
चमोली: जोशीमठ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पीएमओ ने आने वाली 10 फरवरी को जोशीमठ को लेकर बैठक करने का फैसला लिया है।
Joshimath sinking latest update
माना जा रहा है कि इस बैठक में जोशीमठ की हालत के ऊपर तमाम निर्णय लिए जाएंगे और हालात को सुधारने पर भी जोर दिया जाएगा।पीएमओ ने 10 फरवरी को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे जोशीमठ पर बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अलावा उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा एसएस संधु, सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। जोशीमठ के दृष्टिकोण से इस बैठक को अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) जोशीमठ को लेकर प्रस्तुतीकरण भी देगा। आगे पढ़िए
राज्य के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन सचिव बैठक से वर्चुअली जुड़ेंगे। आपको बता दें कि लंबे समय से जोशीमठ में बड़ी-बड़ी दरारें आ रही हैं।जोशीमठ में भूधंसाव और भवनों में दरारों का क्रम तेज होने की वजह से बीती आठ जनवरी को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर पीके मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक में वैज्ञानिकों द्वारा पेश की गई रिपोर्ट्स की समीक्षा की थी। अब पीएमओ ने 10 फरवरी को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे जोशीमठ पर बैठक बुलाई है। इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसमें एनडीएमए द्वारा वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर समस्या के समाधान के उपायों का खाका प्रस्तुत किया जा सकता है। साथ ही पीएमओ की ओर से जोशीमठ के लिए सरकार को अहम दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।