Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
आज दिनांक 08 फरवरी 2023 को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचपुलिया कर्णप्रयाग के पास अचानक चट्टान गिरने के कारण एक बाईक सवार मलबे में दब गया। मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और बताया कि रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी हर्षवर्धन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा था, उक्त बाइक सवार कर्णप्रयाग से गौचर की ओर आते हुए उक्त स्थान पर अचानक पहाड़ से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जेसीबी की सहायता से मलबे को हटवाया गया तत्पश्चात उक्त शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक का विवरण:- जगदीश सिंह पुत्र श्री त्रिलोक सिंह, 43 वर्ष, निवासी- भटोली, कर्णप्रयाग, चमोली, उत्तराखंड।