Nainital Haldwani Ramnagar new circle rate नैनीताल में कृषि और अकृषि क्षेत्रों के लिए नए सर्किल रेट सार्वजनिक कर दिए गए हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Land becomes costlier in Nainital Haldwani Ramnagar new circle rate
नैनीताल: देहरादून के बाद नैनीताल में भी जमीन-दुकान खरीदना महंगा हो गया है। जिले में नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं।
Nainital Haldwani Ramnagar new circle rate
डीएम धीराज गर्ब्याल की ओर से जारी सूची के अनुसार न सिर्फ नगरीय और अर्धनगरीय बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी फ्लैट खरीदना महंगा हो गया है। कृषि और अकृषि क्षेत्रों के लिए नए सर्किल रेट सार्वजनिक कर दिए गए हैं। 93 प्रतिशत क्षेत्रों में सर्किल रेट में वृद्धि 50 प्रतिशत से कम जबकि छह प्रतिशत क्षेत्रों में 51 से सौ प्रतिशत के बीच है। शेष 19 प्रतिशत क्षेत्रों में वृद्धि सौ प्रतिशत से अधिक है। नैनीताल की माल रोड में झील किनारे क्षेत्रों में 50 प्रतिशत और मुक्तेश्वर के सतखोल में अकृषि दरों पर सौ प्रतिशत, जबकि कृषि दरों में 140 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। नए सर्किल रेट के बाद जिले के नैनीताल, रामनगर, भवाली व आसपास, रामगढ़, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, लालकुआं सहित अन्य स्थानों पर फ्लैट, रेस्टोरेंट, दुकान, गैर वाणिज्यिक मकान, गैर वाणिज्यिक पक्का व कच्चा भवन खरीदना भी महंगा हो गया।
Nainital Haldwani Ramnagar new circle rate
हल्द्वानी में अकृषि दरों में गौजाजाली बिचली, धौलाखेड़ा, हरीपुर पूर्णानंद, हरीपुर तुलाराम में 40 प्रतिशत, गौलापार में 23 से 27 प्रतिशत, कृषि दरों में 11 से 15 प्रतिशत वृद्धि की गई है। रामनगर के किशनपुर छोई में कृषि दरों में 114 प्रतिशत, अमरपुर क्षेत्र ढिकुली रोड में अकृषि दरों में 60 प्रतिशत वृद्धि की गई है। नैनीताल की माल रोड में आवासीय फ्लैट की दर एक लाख 12 हजार प्रति वर्गमीटर, दुकान, रेस्टोरेंट 1 लाख 47 हजार 500, अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान एक लाख 43 हजार , गैर वाणिज्यिक पक्का 12 हजार, कच्चा सात हजार प्रति वर्ग मीटर, भीमताल में फ्लैट 22 हजार प्रति वर्ग मीटर, दुकान, रेस्टोरेंट 46 हजार 50, अन्य 43 हजार 50, ज्योलिकोट में फ्लैट 20 हजार प्रति वर्गमीटर, सातताल रोड में गागर से सतबुंगा फ्लैट 21 हजार, उमागढ़ से तल्ला रामगढ़ तक फ्लैट 22 हजार प्रति वर्गमीटर, कालाढूंगी मार्ग में मंगोली व आसपास 19 हजार 800, भवाली में 22 हजार 500, हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड में मुखानी चौराहा तक फ्लैट 62 हजार प्रति वर्ग मीटर, दुकान रेस्टोरेंट, कार्यालय 92 हजार, अन्य 88 हजार, रामपुर रोड में सिंधी चौराहे से एसटीएच तक फ्लैट 92 हजार 500 प्रतिवर्ग मीटर दर तय की गई है। हल्द्वानी में अधिकांश स्थानों पर फ्लैट प्रतिवर्ग मीटर 31 हजार भी तय किया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार जोशी ने कहा कि सर्किल रेटों के पुनरीक्षण से राजस्व वृद्धि के साथ ही काश्तकारों के मुआवजा राशि में वृद्धि होगी। भूस्वामी को उचित दाम प्राप्त होगा, गृह स्वामी, व्यवसायियों एवं निवेशकों को विधि संस्थानों से ऋण की प्राप्ति होगी, जिससे विकास को रफ्तार मिलेगी।