शर्मनाक! बिहार के तनवीर आलम ने उत्तराखंड में आर्मी अफसर की पत्नी और बेटी से किया दुष्कर्म

सिंगिंग ऐप पर मिले मुस्लिम युवक ने आर्मी अफसर का परिवार तबाह कर दिया। आरोपी ने सैन्य अफसर के नाबालिग बच्चों संग दरिंदगी की।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
tanveer alam dehradun army officer wife: bihar tanveer alam misbehave with army officer wife in uttarakhand
Image: bihar tanveer alam misbehave with army officer wife in uttarakhand

देहरादून: देहरादून में सिंगिंग ऐप पर दोस्त बने मुस्लिम युवक ने आर्मी ऑफिसर की पत्नी संग अश्लील बातें की।

Misbehave with army officer wife in dehradun

इतना ही नहीं बाद में वो महिला के घर पहुंच गया, वहां उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटे के साथ भी कुकुर्म किया। इतना ही नहीं नाबालिग संग दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। अब पीड़ित आर्मी अफसर ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने एक युवक को घर बुलाया था। उक्त युवक ने नाबालिग बेटी से रेप करने के बाद उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। बेटे संग कुकुर्म जैसी घिनौनी हरकत भी की। पीड़ित सैन्य अफसर का परिवार कैंट क्षेत्र में रहता है। वहीं आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है। पीड़ित की 15 साल की बेटी और 11 साल का बेटा है। आगे पढ़िए

पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की एक सिंगिंग ऐप के जरिए तनवीर आलम निवासी इस्लाम कॉलोनी, बिहार से जान पहचान हुई थी। कुछ दिन पहले वो एक कोर्स के लिए महाराष्ट्र चले गए। इस बीच पत्नी ने तनवीर को घर पर बुला लिया। इस बात की जानकारी बेटी ने उन्हें फोन पर दी। बेटी ने बताया कि उसने तनवीर को मां के साथ कई बार अश्लील हरकतें करते देखा है। आरोप है कि इसके बाद तनवीर ने 15 साल की नाबालिग संग भी दुष्कर्म किया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में तनवीर पर बेटे से भी कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि जब वो महाराष्ट्र से घर लौटे तो उनकी बेटी बुरी तरह डरी हुई थी। पूछताछ करने पर उसने उन्हें घर में हुई घटना के बारे में बताया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।