Uttarakhand weather report 20 February तापमान बढ़ने से हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ पिघलेगी। जिससे ग्लेशियर टूटने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। नदियों का जलस्तर भी बढ़ेगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather report 20 February
पिथौरागढ़: कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के स्वागत के लिए तैयार हो जाइए। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, ठिठुरन भी महसूस हो रही है, हालांकि अब में पारा और तेजी से बढ़ेगा।
Uttarakhand weather report 20 February
अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। एक-दो दिन में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। पिछले साल फरवरी में उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इस बार भी तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासकर मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग जैसे जिलों में हिम्सखलन की घटनाएं हो सकती हैं। आगे पढ़िए
साथ ही फसलों को दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सिंचाई करने की सलाह दी गई है। नदियों का जलस्तर भी बढ़ेगा। अगले चौबीस घंटों की बात करें तो उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने के आसार हैं। इन दिनों सुबह और शाम के तापमान में ठंडक बरकरार है, हालांकि दिन में चटख धूप के चलते गर्मी का अहसास होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े छोड़कर हल्के कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। मौसम में आया परिवर्तन मौसमी बीमारियों की वजह भी बन रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रदेश में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। जो कि सामान्य से सात से नौ डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।