Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
यहां हरिद्वार के रुड़की शहर में पटाखों के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रूड़की के मुख्य बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम है। इस गोदाम में आज सुबह भीषण आग भड़क उठी। आग लगने के कारण दुकान के भीतर 3 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि आग एक गोदाम से दूसरे गोदाम में भी फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर कर्मचारियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कड़ी मेहनत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को गोदाम से बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों कर्मचारियों की हालत को देखते हुए हुए उन्हें रेफर करने की तैयारी चल रही है।